तीलू रौतेली की जयंती के शुभ अवसर पर हर साल की भांति इस साल भी 8 अगस्त को उत्तराखंड की 14 महिलाओ और किशोरियों को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार तथा 35 को आगनबाडी सम्मान पुरस्कार दिया गया।
पहले 7 अगस्त को तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन हुआ था लेकिन 8 अगस्त को एक अन्य महिला का चयन किया गया, अतः इस बार 14 महिलाओं को यह पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार आंगनवाड़ी सम्मान पुरस्कार के लिए 34 महिलाओं का चयन हुआ था लेकिन 8 अगस्त को एक अन्य महिला का चयन किया गया,अतः इस बार 35 महिलाओं को आंगनबाड़ी सम्मान पुरस्कार दिया गया।
इस साल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि को 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की राशि 21 हजार रुपये से बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दी गई है।
इस साल तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले महिलाओं और किशोरियों का विवरण नीचे दिया गया है।
नाम जिला उपलब्धि क्षेत्र
1 गरिमा जोशी अल्मोड़ा खेल दिव्यांग वर्ग
2 शाम्भवी मुरारी चम्पावत कला एवं योग
3 मोहिनी कोरगा बागेश्वर खेल दिव्यांग वर्ग
4 मानसी नेगी चमोली खेल
5 अमीशा चौहान देहरादून पर्वतारोहण (दिव्यांग वर्ग)
6 मंजू पांडेय नैनीताल साहित्य शिक्षण व सामाजिक
7 कमला अरोड़ा नैनीताल सामाजिक क्षेत्र
8 दिव्या भारद्वाज हरिद्वार खेल
9 नूतन पन्त पौड़ी महिला रोजगार
10 प्रीति रुद्रप्रयाग खेल व पर्वतारोहण
11 निवेदिता कार्की पिथौरागढ़ खेल
12 हिमानी टिहरी खेल
13 ममता उत्तरकाशी सामाजिक कार्य व प्रवतारोहण
14 नीलिमा राय उधम सिंह नगर खेल ( दिव्यांग वर्ग )
#teelurateli#teelurautelipuruskar#तीलूरौतेली_सम्मा_पुरस्कार उत्तराखंड की 14 महिलाओं को मिला तीलू रौतेली और 35 को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मान पुरस्कार.
